Chhath Puja 2025: छठ पूजा में शिवलिंग पर अर्पित करें ये 5 चीजें, मिलेगा आशीर्वाद

Update: 2025-10-25 07:05 GMT
Chhath Puja 2025: आस्था-आत्मसंयम का पर्व छठ कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है। इसका प्रारंभ दिवाली के छह दिन बाद होता है, जिसकी विशेष रौनक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश व झारखंड में दिखाई देती हैं। यहां महिलाएं पूरे विधि-विधान से छठी मैया की पूजा करते हुए संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान सूर्य और छठ मैया की उपासना का विधान है। हालांकि, छठ में महादेव के पूजन का भी खास महत्व माना गया है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, छठी मैया शिव पुत्र कार्तिकेय जी की पत्नी हैं, इसलिए इस पावन दिन पर भोलेनाथ का स्मरण करना शुभ होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ कुछ चीजों को अर्पित करने से संतान सुख-व अच्छी सेहत का वरदान भी प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
चार दिवसीय छठ पूजा का कैलेंडर:
25 अक्तूबर 2025, शनिवार- नहाय-खाय
26 अक्तूबर 2025, रविवार- खरना
27 अक्तूबर 2025, सोमवार- संध्या अर्घ्य
28 अक्तूबर 2025, मंगलवार- उषा अर्घ्य
सूर्यास्त और सूर्योदय का समय:
27 अक्तूबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।
28 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक छठ पूजा के पावन पर्व के दौरान आप शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
इस दौरान आप शिवलिंग पर कच्चा दूध अवश्य चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति, रोग से मुक्ति, तनाव से राहत व रिश्तों में प्रेम-विश्वास बढता है।
छठ पूजा के दौरान शिवलिंग पर आप शमी का फूल भी चढ़ाएं। यह बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि भी वास करती है।
शिवलिंग पर चंदन शहद चढ़ाने से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं। इसके अलावा महादेव सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।
महाकाल को बेलपत्र अति प्रिय है। ऐसे में आप शिवलिंग पर 108 बेलपत्र अर्पित करें। इससे साधक के जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर होते हैं। साथ ही अच्छी सेहत और सुखी जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
Tags:    

Similar News