Chaitra Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या के दिन करें ये उपाय, नाराज पितर होंगे प्रसन्न, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Update: 2025-03-18 02:58 GMT
Chaitra Amavasya 2025: पंचांग के अनुसार हर महीने अमावस्या तिथि आती है और चैत्र माह की अमावस्या को चैत्र अमावस्या कहा जाता है. वहीं इसे कुछ लोग भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जानते हैं. पंचांग के मुताबिक इस बार चैत्र अमावस्या 29 मार्च 2025 को है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पितृ दोष से परेशान है तो उसे चैत्र अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाने चाहिए|
चैत्र अमावस्या के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ का पूजन करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है. कहते हैं कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. साथ ही पीपल का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि भी आती है.
नाराज पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चैत्र अमावस्या के दिन मंदिर में काले तिल का दान करना चाहिए. साथ ही इस दिन गरीबों को दान करना भी शुभ होता है और पितरों को भी मोक्ष मिलता है|
चैत्र अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और स्नान के बाद जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है|
​चैत्र अमावस्या की शाम को देसी घी का दीपक जलाएं. इस दीपक को घर की दक्षिण दिशा में रख दें और मन ही मन पितरों से गलती की माफी मांगें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है|
Tags:    

Similar News