ज्योतिष न्यूज़ : भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने चमत्कारों और इतिहास के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है इन मंदिरों से लोगों की खास आस्था भी जुड़ी हुई है। जिसकी वजह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।
आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मथुरा के एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां मृत्यु के देवता और यमुना देवी की पूजा अर्चना की जाती है यहां शादीशुदा जोड़ों के अलावा अगर भाई बहन साथ में इस मंदिर के दर्शन करते हैं तो उनके रिश्तों में प्रेम और मजबूती आती है साथ ही देवता यमराज और यमुना देवी का आशीर्वाद मिलता है तो आइए जानते हैं कि वो कौन सा मंदिर है।
यमुना धर्मराज मंदिर, मथुरा—
उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर के बीच में विश्राम घाट है जहां पर यमराज जी अपनी बहन यमुना देवी के साथ विराजमान है। यमराज और यमुना देवी का यह प्राचीन मंदिर यमुना धर्मराज मंदिर के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध करने के बाद इसी घाट पर विश्राम किया था इसलिए इसे विश्राम घाट के नाम से भी जाना जाता है।
यमुना धर्मराज मंदिर में देवी यमुना और भगवान यमराज की पूजा अर्चना की जाती है यहां पर यमुना जी की चार भुजा धारी प्रतिमा स्थापित है। देवी के एक हाथ में थाली और दूसरे में कमल का पुष्प है। इस मंदिर परिसर में यमुना जी मौजूद है जहां भाई बहन अगर साथ में डुबकी लगाते हैं तो उनके रिश्तो में चल रही परेशानियां खत्म हो जाती है याथ ही यमराज के प्रकोप से भी छुटकारा मिलता है आम दिनों के अलावा तीज त्योहारों पर भी यहां लाखों श्रद्धालु देखने को मिलते हैं।