जब बैंक में अचानक मची अफरातफरी, महिला सहित दो युवक हुए घायल, हुआ कुछ यूं...
गोली लगने से घायल हुए महिला और दोनों युवको के परिजनों ने बैंक पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया.
DEMO PIC
मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) के शहर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक पर स्थित इंडियन ओवरसीज़ बैंक (Indian Overseas Bank) में उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब बैंक की सुरक्षा में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) की बंदूक से अचानक गोली चल गयी. 12 बोर की बंदूक से अचानक हुई फायरिंग की वजह से बैंक के अंदर मौजूद महिला सहित दो युवक गोली के छर्रे लगने से घायल (Three injured in Firing) हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजनों ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और गार्ड पर जान-बूझकर गोली चलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है. बैंक में गोली चलने की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड को हिरासत में लेने के साथ ही उसकी बंदूक भी कब्जे में ले ली है.