रामनगरी रोशनी में जगमगाया, कल दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राममंदिर पर आए फैसले के बाद पहली दीपावली मना रही रामनगरी पूरी तरह जगमगा उठी है। संपूर्ण अयोध्या की कल्पना साकार लेती दिख रही है। शुक्रवार को मुख्य दीपोत्सव पर राम की पैड़ी 5.51 लाख दीपों से अयोध्या का वैभव दिखाएगी। दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार में पहला दीप जलाकर करेंगे। 

गत वर्ष राम की पैड़ी पर चार लाख 4 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। 14 मंदिरों में भी 54 हजार दीप जलाए जाएंगे। 

Tags: