पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी पदों पर रिक्‍त‍ियां, जल्द करे अप्लाई देखे डिटेल

पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी ने चपरासी पदों के लिये आवेदन मांगे हैं

Update: 2022-03-22 11:02 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी ने चपरासी पदों के लिये आवेदन मांगे हैं. इच्‍छुक उम्‍मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्र‍ि‍या के जरिये 15 पदों पर नियुक्‍त‍ियां होंगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 है.

पदों का विवरण :
पुरबा बर्धमान : 8 पद
बिरभुम : 7 पद 
योग्‍यता :
शैक्षणिक योग्‍यता और उम्र सीमा :
किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान या बोर्ड से 12वीं पास करने वाले उम्‍मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है. उम्‍मीदवार को अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए. उसे अंग्रेजी लिखनी और पढनी आती हो. बता दें कि इन पदों के लिए ग्रेजुएट उम्‍मीदवार आवेदन नहीं कर सकते. 
कैसे करें आवेदन :
इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवारों को पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म प्राप्‍त करना होगा और उसे भरने के बाद सभी जरूरी दस्‍तावेजों के साथ नीचे दिये गए पते पर भेजना होगा. ध्‍यान रहे कि सभी दस्‍तावेज की कॉपी सेल्‍फ अटेस्‍ट होनी चाहिए.
चयन प्रक्र‍िया :
उम्‍मीदवारों का चयन इंटरव्‍यू और मेरिट के आधार पर होगा.


Tags:    

Similar News