रायपुर: राजधानी रायपुर के शंकर नगर चौपाटी के पास मां दुर्गा की प्रतिमा के स्वागत के दौरान आग लगने का मामला सामने आया है। प्रतिमा के स्वागत में आतिशबाजी की जा रही थी। इसी दौरान पटाखों से निकली चिंगारी प्रतिमा तक पहुंच गई, जिससे उसमें आग लग गई।
घटना ने धार्मिक आयोजनों के दौरान आतिशबाजी और अग्नि सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि आग से हुए नुकसान और किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

Tags: