Upchunav: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के दौरे से देहरा में सरकारी प्रचार हुआ घायल

Update: 2024-07-05 11:20 GMT
Dehra. देहरा। प्रदेश के तीन विधान सभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों में हाॅट सीट बनी देहरा विस क्षेत्र में सुख की सरकार जनता के समक्ष औंदें मुहं गिरी है। विपक्ष के सवालों के जबाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू की अपनी ही नाकामियों के बीच मतदाताओं के मध्य जगहसाई हो रही है। देहरा विस चुनाव में अपने प्रचार के दौरान विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा भाजपा प्रत्याशी होशियार के प्रचार को चुनावी धार दे गया है। भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देहरा में 600 करोड़ योजनाएं की सौगात दी थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित देहरा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रभारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार, देहरा विधानसभा उपचुनाव के संयोजक व सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल व भाजपा की पूरी टीम ने कमलेश ठाकुर की जीत को लेकर
सुक्खू की टैंशन को भी बढ़ा दिया है।
सुक्खू मान चुके हैं कि झूठ व फरेब की राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही है। उन्होंने कहा देहरा के विकास की बात करें तो 15 माह के दौरान सुक्खू सरकार ने यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया है तथा अब अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए विकास करने का झूठा ढिंढोरा पीटते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है, विकास, विकास और तेज विकास जबकि सुक्खू सरकार विकास की सबसे बड़ी दुश्मन के रुप में उभर कर सामने आई है। विश्व चक्षु ने कहा कि भाजपा ने भाजपा ने देहरा में चैथरफा घेराबंदी कर जहां होशियार सिंह के प्रचार को मजबूत करने के लिए अनुराग और बिंदल ने मोर्चा संभाला, वहीं जयराम ठाकुर के दो दिवसीय दौरे ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के प्रचार में नई जान फूंकी है। उन्होंने कहा कि पहले ही उपचुनाव प्रभारी विपिन सिंह परमार, राकेश जमवाल अन्य विधायकों, पूर्व विधायकों अन्य संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाले हुए हैं, वही जयराम ठाकुर का दो दिवसीय दौरा चुनाव प्रचार को नई धार दे गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस मोर्चेबंदी के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी कमलेश ठाकुर भी कांग्रेस सरकार को कोसती नजर आ रही हैं। जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में जहां देहरा विस क्षेत्र में करोड़ों रुपए की योजनाओं की याद जनता को दिलवाई, वहीं सुक्खू सरकार के 18 महीने के शासन काल में एक फूटी कोड़ी भी खर्च न किए जाने के बारे में भी लोगों को बताया।
Tags:    

Similar News

-->