12 वर्षीय किशोर से अननेचुरल सेक्स, जानिए क्या है वजह

सदमें में सारा परिवार

Update: 2023-09-23 12:52 GMT
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद के समीपवर्ती कस्बे में एक 12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 377, 511, 18/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को फैक्ट्री में रख अवैध संबंध बनाने का प्रयास मामले में एक महिला और व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 12 वर्षीय बालक के पिता ने बताया कि उसका बेटा बीते दिन गली में खेल रहा था। आरोप है कि कस्बे का ही एक शख्स उसे बहला फुसलाकर अपने साथ जोहड़ पर ले गया। उसके साथ गलत काम कर डाला। बालक ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। जिसके बाद बच्चे ने घर आकर उसे सारी बात बताई।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर महिला व व्यक्ति पर उसकी नाबालिग बेटी को फैक्ट्री में जबरन अपने पास रखने, उससे अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने के आरोप में 12, 18, 8 पॉक्सो एक्ट, IPC की धारा 34, 354ए 1, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को फतेहाबाद की एक फैक्ट्री में जबरन अपने पास रखा। उससे व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया।
Tags:    

Similar News