Click the Play button to listen to article

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीता रामन कल रोम में आयोजित 20 देशों के समूह के वित्‍त और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी। इसमें कोविड महामारी की रोकथाम को सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक 30 से 31 अक्टूबर तक रोम में होने वाले 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।


Tags: