Indira Gandhi प्यारी बहना सम्मान निधि पर पौने दो करोड़ खर्च

Update: 2024-06-30 11:19 GMT
Nahan. नाहन। हमारे समाज में नारी को आदिकाल से ही विशिष्ट स्थान प्राप्त है और आज के समय में महिलाएं विकास की बयार में बराबर की भागीदार हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दे रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप महिला सशक्तिकरण में हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए आरंभ की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जिला कल्याण कार्यालय के माध्यम से इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। जिला सिरमौर में अब तक 4128 प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए हैं। जिले में अब तक 4128 महिलाओं को 1500 रुपए की
राशि प्रदान कर लाभान्वित किया जा चुका है।
इन्हें तीन माह की एकमुश्त किस्त दी जा चुकी है, जिस पर अब तक 1,85,76,000 रुपए व्यय किए जा चुके हैं। जिले के नाहन तहसील में 770 पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि पांवटा साहिब में 1595 महिलाओं, पच्छाद में 196 महिलाओं, शिलाई में 844 महिलाओं को, श्रीरेणुकाजी में 468 महिलाओं और राजगढ़ में 255 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। इस योजना के तहत अब तक नाहन में 34.65 लाख रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है व पांवटा साहिब में 71,77,500 रुपए, पच्छाद में 8.82 लाख, शिलाई में 37.98 लाख रुपए, श्रीरेणुकाजी में 21.6 लाख और राजगढ़ में 11,47,500 रुपए पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए व्यय किए हैं। महिलाओं को सशक्त करने के प्रयास में प्रदेश की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिससे सरकार महिलाओं का सशक्त कर स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->