CG: भाजपा कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष ने किया निष्काषित

छग

Update: 2025-01-30 18:17 GMT
Korea. कोरिया। भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिले में बैकुंठपुर मंडल के कार्यकर्ता बिपिन बिहारी जायसवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यह कार्रवाई जायसवाल द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और अनुशासनहीनता के कारण की गई है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जायसवाल की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। तिवारी ने एक कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग या पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध कोई भी आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसी किसी भी गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 



Tags:    

Similar News

-->