Maalarod पर भिखारियों में पंगा, जगह को लेकर उलझी महिलाएं

Update: 2024-07-18 11:25 GMT
Solan. सोलन। शहर में दिनों-दिन भिखारियों और प्रवासियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। एकाएक बढ़ रही इस संख्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि यह भिखारी विशेषकर छोटे-छोटे बच्चे शहर के मालरोड और अन्य स्थानों पर लोगों के पीछे पड़ जाते हैं और उनसे बार-बार पैसे देने की गुहार लगाते हैं या फिर उनसे सामान खरीदने की जिद्द करते रहते हैं। इस कारण लोगों का इन भिखारियों से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता हैं। इतना ही नहीं अब तो यह भिखारी अपनी चयनित जगहों के लिए भी
एक-दूसरे से लडऩे लग गए हैं।

ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को शहर के माल रोड पर देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से भिखारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शहर में भिखारियों और प्रवासियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। शूलिनी मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आए लोग अभी तक यहां पर सामान बेच रहे हैं या फिर भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे हैं। कई ऐसे भिखारी भी हैं जो अरसे से यहां रह रहे हैं या प्रतिदिन कालका आदि क्षेत्रों से आकर दिनभर अपने चयनित स्थानों पर भीख मांगते नजर आ रहे हैं। हालांकि वह चयनित स्थानों पर किसी और की मौजूदगी को सहन नहीं कर पाते हैं और एक दूसरे से उलझ पड़ते हैं।
Tags:    

Similar News

-->