ममता बनर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़! भतीजी की लाश मिली, आत्महत्या की आशंका
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी घटक की रहस्यमयी मौत से इलाके में शोक का माहौल है. बीरभूम के रामपुरहाट में हुई इस घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बृष्टि का पति के साथ तलाक का मामला भी चल रहा था.
बृष्टि मुखर्जी घटक को ममता बनर्जी का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है. उनकी मौत की खबर सामने आते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है.