टैक्सियों पर Tax से पिटा कुल्लू में पर्यटन कारोबार

Update: 2024-07-23 10:01 GMT
Kullu. कुल्लू। प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू की सरकार ने टैक्स निर्णय गलत तरीके से लिए हैं। इससे पर्यटन कारोबार को झटका लग रहा है। इस फैसले से पर्यटकों का हिमाचल आना महंगा हो गया है। यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कमर्शियल वाहनों पर टैक्स बढ़ाया गया है। पर्यटकों को हिमाचल आना महंगा हुआ है। दिल्ली, पंजाब के टूअर आपरेटरों ने सरकार के समक्ष विषय रखा था लेकिन हिमाचल सरकार नहीं मानी। पर्यटक् सीजन पिट गया है। कुल्लू, मनाली को इससे असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऑर्डनेरी बस से प्रतिदिन 3000, साप्ताहिक 15000 और मासिक 50000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। जबकि एसी बस के लिए 5000 प्रतिदिन और 25000 साप्ताहिक और 75000 रुपए मासिक निर्धारित किया गया है। जबकि यह शुल्क पहले ही पंजीकरण के समय वाहन मालिक से 90000 के रूप में भर चुका होता है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन वन टैक्स नियम की धज्जियां प्रदेश सरकार द्वारा उड़ाई जा रही है। इस तरह से प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे टैक्स से वाहन मालिकों की हालत ऐसी हो गई है, वह गाडिय़ों की
किस्त भी नहीं दे पा रहे हैं।
ऐसे में प्रदेश सरकार को इस तरह का अनावश्यक रूप से लिया जाने वाला टैक्स बंद कर देना चाहिए। टैक्स माफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सडक़ परिवहन मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजा था और कहा था कि कोई भी सरकार पैसा न वसूले। हिमाचल प्रदेश सरकार नियमों की अवहेलना कर रही हैं। कोई व्यक्ति अगर अपने परिश्रम से कमाई कर रहा है, लेकिन सरकार छीनने का काम कर रहा है। प्रदेश में 5000 होम स्टे हैं। जो पर्यटन कारोबारी बड़ा कार्य नहीं कर सकता है उनके लिए जयराम सरकार ने होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया था। लेकिन हिमाचल सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होम स्टे पर पानी, बिजली कमर्शियल लगेगा। सुक्खू सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। एक देश एक टैक्स होना चाहिए। हिमाचल में दिन प्रतिदिन सरकार नाम की चीज नहीं है। बरसात के दिनों में बजौरा से लेकर मनाली तक खनन किया जा रहा है। बड़ी मशीनों के साथ ब्यास किनारे अवैध खनन किया जा रहा। इस खनन के पीछे कौन नेता है। कोई जांच नहीं हो रही है। मनाली में शराब के ठेके में महंगी शराब बेची जा रही है। एक ट्रक वियर का ट्रक पकड़ा। लेकिन सरकार जांच नहीं कर रही है। इसके पीछे कौन लोग हैं। गो तस्करी हो रही है। कानून व्यवस्था यहां नहीं दिख रही है। इस कांग्रेस सरकार में नशा माफियों को शरण मिली है। चोरी की घटना में कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस कितना भी दबाने का काम करे लेकिन भाजपा डटकर मुकाबला करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->