Bihar Election Result 2025: अबकी बार NDA डबल सेंचुरी पार?...एनडीए के तूफान में महागठबंधन धड़ाम
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए ने डबल सेंचुरी लगा दी है. एनडीए अब 200 से अधिक सीटों पर जीतत नजर आ रहा है. रुझानों में एनडीए 201 सीटों पर आगे चल रहा है. महागठबंधन 37 सीटों पर धड़ाम हो गया है. यह अपने आप में बड़ी बात है कि एनडीए 200 पार कर चुका है. अगर यह नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह बिहार में एनडीए की आंधी मानी जाएगी.
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त बरकरार रहने पर राजधानी पटना में बीजेपी समर्थक नाच-गा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं.बिहार विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की भारी जीत के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के समर्थकों ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और इस पल का आनंद लिया. पार्टी नेता छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे पार्टी कार्यालय में होली और दिवाली मना रहे हैं.
शाम 6 बजे दिल्ली बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी
सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी हेक्वार्टर पहुंचेंगे.