किशाऊ प्रोजेक्ट से प्रदेश को होगा 600 करोड़ का लाभ

Update: 2026-06-18 10:10 GMT
Google. गगल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने हालिया दिल्ली दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में हरियाणा और दिल्ली को 90:10 के अनुपात में अनुदान ग्रांट देने का प्रस्ताव था, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को इससे वंचित रखा जा रहा था। इसका लाभ अन्य राज्यों को मिलना प्रस्तावित था। सीएम के अनुसार प्रदेश सरकार के तर्कों को केंद्र ने स्वीकार किया और निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश को इस परियोजना में कोई निवेश नहीं करना होगा। परियोजना शुरू होने के पांच वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपए की
आय प्राप्त होगी।


गौर हो कि मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार दोपहर विमान से गगल हवाई अड्डे पहुंचे। गगल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश सरकार के आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, रघुवीर सिंह बाली, निशु मोंगरा, संजय चौहान, डॉ. राजेश शर्मा, मनोज कुमार व अजय वर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों ने किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एएसआई इंद्र पाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश प्रधान, पंच और जिला परिषद सदस्य कांग्रेस समर्थित हैंं। मनीषा मित्तल हत्याकांड के संबंध में मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News