पीपली आचार्यान से प्रेमपुरा मार्ग की सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

Update: 2024-03-21 11:14 GMT
राजसमंद। सार्वजनिक निर्माण विभाग की शिथिलता के चलते लंबे समय से क्षतिग्रस्त पीपली आचार्यान से प्रेमपुरा मार्ग की सड़क की दशा नहीं सुधर पाई है। ग्रामीण लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे हैं. लेकिन विभाग के अधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पूर्व सरपंच महेश आचार्य सहित ग्रामीणों ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व डीएमएफटी मद से मिसिंग लिंक के तहत बनी इस सड़क पर ठेकेदार ने एक भी बार मरम्मत नहीं करवाई, जिससे पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसको लेकर सड़क की मरम्मत करवाने के लिए विधायक दीप्ति माहेश्वरी को भी पत्र प्रेषित किया है। इस एक किलोमीटर के टुकड़े पर हालत काफी बदतर हो गई हैं। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे खड्डे हो गए हैं। इस पर कहीं डामर तक नजर नही आता। ऐसे में यहां आए दिन दुपहिया वाहन सवार गिरने से घायल हो रहे हैं। वहीं, बरसात के दिनों में सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भरने के बाद तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी के कारण खड्डों का पता नहीं चलने से हादसे बढ़ जाते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
Tags:    

Similar News