SIR प्रशिक्षण में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया समझाई गई: JMM प्रशिक्षण प्रभारी विनोद पांडे
Garhwa गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में SIR (Special Intensive Revision) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रशिक्षण प्रभारी विनोद पांडे ने बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विनोद पांडे ने बताया कि किस प्रकार मतदाता सूची में नाम जोड़े या हटाए जाते हैं, किस तरह लोगों के नाम मैप किए जाते हैं और किन परिस्थितियों में नाम “अनमैप्ड” रह जाते हैं। उन्होंने बीएलए-2 को एनेमरेशन प्रक्रिया, संबंधित फॉर्म्स और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर के एजेंटों को जमीनी स्तर पर मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया की पूरी समझ देना है, ताकि वे लोगों की समस्याओं को सही तरीके से हल कर सकें और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे। विनोद पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण में यह भी समझाया गया कि नए मतदाता का नाम कैसे जोड़ा जा सकता है और इसके लिए कौन-कौन से फॉर्म भरे जाते हैं। इसके अलावा यह भी बताया गया कि एनेमरेशन के दौरान किस प्रकार डेटा संग्रह किया जाता है और उसे कैसे सत्यापित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की भूमिका इस प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे बूथ स्तर पर मतदाता सूची की निगरानी और सुधार में अहम योगदान देते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित हो। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने भी विभिन्न तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलुओं पर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।