Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam: रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, लेकिन महागठबंधन भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा
Bihar Vidhan Sabha Chunav Parinam: रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. वो 126 सीटों पर आगे है. बहुमत का आंकड़ा 122 है. बीजेपी 58, जेडीयू 54 सीटों पर आगे चल रही है. महागठबंधन 103 सीटों पर आगे है.
बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के अलावा पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम और जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. बिहार के शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किया गया. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को हुआ. इसमें कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग हुई.
बिहार विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 66.91% रहा, जो 1951 के बाद का सबसे अधिक है. बिहार चुनाव 2020 के 57.29% से 9.62% अधिक है.
बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.6% रहा, जबकि पुरुषों का 62.8%, और पहली बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डाले.