हैवानियत की हदें पार...अगवा, बलात्कार फिर लड़की को बेचा, रूह कंपा देगी ये खबर

केस दर्ज.

Update: 2024-07-23 10:05 GMT

सांकेतिक तस्वीर

जयपुर: राजस्थान में 19 साल की एक लड़की पर बेइंतहा जुल्म किए गए। आरोप है कि चार लोगों ने इस लड़की को पहले अगवा किया। इसके बाद इनमें से एक नाबालिग आरोपी जो इस केस का मुख्य आरोपी भी है उसने इस लड़की के साथ बलात्कार किया। इसके बाद इन लोगों ने लड़की को सिरोही जिले में एक अन्य शख्स को बेच दिया। स्वरूपगंज थाने के SHO कमल सिंह ने कहा कि लड़की के घरवालों ने 19 जुलाई को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
हालांकि, दो दिनों के बाद 21 जुलाई को लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और उन्हें बताया कि उसे उदयपुर की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने कहा, 'लड़की के घरवालों का आरोप है कि चार लोगों ने लड़की को अगवा किया और फिर उसे एक जगह ले गए जहां मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया। इसके बाद उन्होंने उनकी बेटी को एक शख्स के हाथों बेच दिया। इस शख्स की पहचान कालू कलबेलिया के तौर पर हुई है।
अगले दिन जब कालू कलबेलिया को लड़की को मोटरसाइकिल पर ले जा रहा था तब एक हादसा हो गया और इस सड़क हादसे में लड़की जख्मी हो गई। लड़की को उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यही से उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया था।
SHO ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है जो प्रमुख आरोपी है। इस केस की जांच सिरोही जिले के उपाधीक्षक इस केस की जांच कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->