भारत

वाह रे औलाद! मां को जिंदा ही दफन करने जा रहा था, तभी...

jantaserishta.com
23 July 2024 3:00 PM IST
वाह रे औलाद! मां को जिंदा ही दफन करने जा रहा था, तभी...
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा गड्ढा खोदा गया था.
गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया जिले में एक शख्स अपनी बुजुर्ग और लकवाग्रस्त मां को जिंदा ही दफन करने जा रहा था। गनीमत थी कि आसपास के लोगों ने उसे देख लिया और इसके बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई। दरअसल चाय के बागान में काम करने वाला गैब्रियल लाकरा अपनी मां के साथ रहता था। लगभग 10 साल से वह बीमार ही रहती थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं।
सोमवार की शाम को गैब्लियन अपनी मां बुधनी लाकरा को लेकर घर के पीछे की ओर जा रहा था। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद जब लोग उसके घर के पीछे पहुंचे तो देखकर हैरान रह गए। वहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था।
गैब्रियल लगभग अपनी मां को दफना ही चुका था तब तक लोगों ने पहुंचकर उन्हें बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग महिला की सांसें चल रही थीं। बाद में स्थानीय लोगों ने ही बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वैसे घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से मां का इलाज करवाते-करवाते वह काफी थक गया था और इसलिए किसी तरह से छुटकारा पाना चाहता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी की मां की हालत नाजुक है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story