सदन में गूंजा मुद-भावा सडक़ का मामला

Update: 2025-03-29 12:21 GMT
Kullu. कुल्लू। सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से पुन: मुद-भावा सडक़ मार्ग का मामला लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इस सडक़ का मामला सदन में उठाया गया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि कुल सडक़ मार्ग के 28 किलोमीटर के भाग में एफसीए के अंतर्गत कार्य करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और शेष बचे 44 किलोमीटर के भाग को भी फास्ट ट्रैक के जरिए शीघ्र मंजूरी
दिलवाले हेतु निवेदन किया। साथ ही एफसीए के अंतर्गत उल्लंघन के कारण सडक़ों के चौड़ीकरण एवं मुरम्मत में जो समस्याएं आ रही है उसका भी एक मुश्त निपटान करने हेतु प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव देने हेतु निवेदन किया, जोकि पूरे प्रदेश का एक गंभीर मुद्दा है। मुख्यमंत्री ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस सडक़ की विधायक ने चिंता व्यक्त की है। इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News