Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार नौणी विश्वविद्यालय, एचपीयू और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक की फीस दोगुनी तक बढ़ा दी, जिसका विरोध होने बढ़ी हुई फीस में थोड़ी कमी करके सरकार अब अपना प्रचार कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस फीस वृद्धि से छात्र और उनके अभिभावक बेहद परेशान हैं। बहुत से ऐसे छात्र हैं, जो वास्तव में बढ़ी हुई फीस का इंतजाम करने में सक्षम नहीं हैं और अब वे प्रवेश न लेने के बारे में विचार कर रहे हैं।
इउन्होंने कहा कि इच्छुक विद्यार्थियों ने पुराने फीस ढांचे के आधार पर आवेदन किया था। अब प्रवेश के समय अचानक फीस में लगभग दोगुनी वृद्धि करना सामान्य परिवारों के छात्रों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रदेश सकार को सुविधाएं छीनने और शुल्क बढ़ाने वाली करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार अब एचआरटीसी की बसों में मिल रही छूट पर भी कैंची चलाने की तैयारी कर रही है। जयराम ठाकुर सरकार पर बल्क ड्रग पार्क का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।