Una. ऊना। ऊना नगर के संस्थापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी के दमदमा अस्थान पर शुक्रवार को त्रयोदशी दिवस गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी व समूह साध संगत ऊना द्वारा श्रधा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात विभिन रागी भाई, राज उदे सिंह,भाई गोपाल सिंह बालीवाल, भाई हरदीप सिंह, भाई बलविंदर सिंह, इकबाल सिंह, भाई भूपिंदर सिंह, भाई अनिल सिंह सहत अन्य ने कथा-कीर्तन द्वारा उपस्थित संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने गुरुओं द्वारा दिए उपदेश पर चलने की प्रेरणा की गई उपरान्त सरबत के भले जी अरदास की गई। बाबा साहिब सिंह जी बेदी जी के तप अस्थान गुरुद्वारा तपोवन साहिब मे होने वाले 12 से 14 जून तक सालाना समागम का पोस्टर भी जारी किया। इस अवसर पर बाबा तेगबीर सिंह बेदी, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा हरनेक सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह,हरपाल सिंह कोटला, सुखवंत सिंह, जोगा सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, सरबजीत सिंह, गर्जा सिंह, गुरप्रीत सिंह सहत अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया।