कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की टीम जल्द बनेगी

Update: 2026-07-06 10:21 GMT
Shimla. शिमला। चुनावी मोड पर उतर चुकी हिमाचल कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की कार्यकारिणी का अब जल्द गठन होगा। रविवार को प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने महिला, किसान व युवा कांग्रेस समेत एनएसयूआई व एससी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर इस बावत निर्देश दिए है। इसके अलावा प्रभारी ने पदाधिकारियों को पीसीसी के निर्देशों पर भी अमल करने के निर्देश दिए। वहीं, हर माह तय तिथि को बैठक करने को भी कहा है। पार्टी प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में करीब एक-एक घंटे तक चली बैठकों में नए कार्यकर्ता भी संगठन के साथ जोडऩे को कहा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के अतिरिक्त अनुसूचित जाति कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राज्य पदाधिकारियों के साथ अलग अलग बैठक में कई मुद्दों पर
चर्चा की गई।


इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी व संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठकों के दौरान प्रदेश प्रभारी ने निर्देश दिए कि संगठन व विभागों की कार्यकारिणी जल्द बनाई जाए। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के तहत इसमें नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाना चाहिए। प्रभारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यकारिणी में पार्टी के निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी ने हर माह बैठकों का आयोजन करने की दिशा में कदम बढाया है। ऐसे में सभी अग्रणी संगठनों और विभागों के पदाधिकारियों को निश्चित तिथि को बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। रजनी पाटिल ने साफ किया कि अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों को पूरे तालमेल से कार्य करते हुए पीसीसी के दिशा-निदेशों पर अमल करना होगा। रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल में अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनावों के लिए अभी से कमर कस लेें और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाए।
Tags:    

Similar News