शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों का बनी सिरदर्द

Update: 2026-05-29 09:24 GMT
Chamba. चंबा। शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों के लंबे जाम से लोगों की आवाजाही रिस्की होकर रह गई है। जाम के बोझ से सिकुड़ी शहर की सडक़ों पर कई मर्तबा राहगीर वाहन की चपेट में आकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंच चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार अकेले चंबा उपमंडल में ही औसतन हर माह तीन से चार सौ दोपहिया व चौपहिया वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। शहर में वाहनों की दिन- प्रतिदिन बढती भीड़ के बीच पार्किग स्थलों की कमी अब गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। पार्किग स्थलों की कमी से बाहरी राज्यों व जिला के अन्य हिस्से से आने वाले चालकों के प्रतिबंधित हिस्से में वाहन पार्क करने से ट्रेफिक जाम के चलते लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा जिला में दोपहिया वाहनों के लिए शहर के बीचोंबीच मात्र चौगान नं तीन और चौपहिया वाहनों के लिए राजीव गांधी कांपलेक्स में पार्किग की अधिकृत सुविधा उपलब्ध है।

मगर वाहनों की बढती संख्या के आगे यह स्थल नाकाद्बक्ती साबित हो रहे हैं। हालात यह है कि पोस्टआफिस से लेकर मेडिकल कालेज तक तक रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जिस कारण पैदल गुजरने वाले राहगीरों को हरवक्त चोटिल होने की संभावना का डर सताए रहता है। शहर के भीड भडाके वाले हिस्से में तो पैदल अ ावाजाही हाई रिस्क पर पहुंच गई है। पार्किग स्थल में जगह न होने से चालक जहां मन किया वहां वाहन खडा कर रहे हैं। जिस कारण भूरी सिंह संग्रहालय से लेकर मेडिकल कालेज के मेन गेट तक भी घंटों जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उधर, सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि पुराना बस अड्डा परिसर में बहुमंजिला पार्किग कांपलेक्स का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसके अलावा सर्किट हाउस के निचले हिस्से में भी पार्किग स्थल के निर्माण का कार्य जल्द आरंभ होने जा रहा है। इन पार्किग कांपलेक्सों के निर्माण से काफी हद तक ट्रैफिक समस्या का हल हो जाएगा।
Tags:    

Similar News