Shimla. शिमला। हिमाचल में अगले वर्ष होने वाली विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सीटें 28 से भी कम आएगी और इनमें से 16 विधायक दोबारा विधानसभा सभागार में नहीं आ पाएंगे। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद सीएम सुक्खू मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। दरअसल पत्रकारों से बिहार उप चुनाव के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री सवाल किया।
इससे पहले सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिहार में भी अपना सीएम बदला और अब नीतीश कुमार के बाद पार्टी का ग्राफ गिरना शुरू हो चुका है। सीएम सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष की ओर से सरकारी कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने के आरोपों का भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों की एक विस्तृत प्रस्तुति बनाई गई है और जिसमें सबका योगदान दिखाया गया है। लेकिन जिनका जन्मदिन है, पहले उनके अतीत के बारे में बताया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार होती, तो वह अपनी नीतियां बताती।