हैदराबाद के राजेंद्र नगर इलाके में एक बाइक सवार चालक की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हुआ. इसमें दो लोग घायल है जबकि बाइक चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया. अचानक आई बाइक ने ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की जिसे बचाने की कोशिश में ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है. साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटना के वीडियो को साझा करते हुए लोगों से ट्रैफिक दिशानिर्देशों और सड़क सुरक्षा मानदंडों का पालन करने का अनुरोध किया. 





Tags: