राजौरी में आतंकी हमला, गोलीबारी में चार लोग घायल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2023-01-01 15:13 GMT
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमला हुआ है। दहशतगर्दों ने साल के पहले दिन ही मासूम लोगों की निशाना बनाते हुए फायरिंग की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में चार लोग घायल हैं। आतंकी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकी की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी करने में कितने आतंकी थे।
Tags:    

Similar News