जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर से पृथ्वी -2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसकी मारक क्षमता 250 किमी तक है।  डीआरडीओ द्वारा विकसित यह मिसाइल पहले से ही स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड का हिस्सा है। यह भारत की पहली सतह से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल है। इस मिसाइल को मल्टी-फंक्शन रडार के द्वारा के द्वारा ट्रैक किया गया।


तीन सप्ताह से भी कम समय में पृथ्वी -2 का यह दूसरा परीक्षण है। डीआरडीओ ने गुप्त तरीके से 27 सितंबर को परमाणु मिसाइल के रात्रि परीक्षण का एक और दौर किया था। यह डीआरडीओ द्वारा किया गया 11 वां मिसाइल परीक्षण है।

Tags: