Sundarnagar. सुंदरनगर। सुंदरनगर के जयदेवी के गांव गहरी में एक बेटे के द्वारा मां को डंडे से पीट कर मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे गहरी गांव के निवासी फागनु राम उम्र 61 वर्ष और उसके बेटे खेमा राम उम्र 40 वर्ष के बीच शराब पीने के बाद कुछ कहासुनी हुई। इस दौरान इस कहासुनी के बीच बेटे ने डंडे से अपनी मां पार्वती उम्र 55 पर वार कर दिया। मां के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता बुरी तरह से घायल हो गया।
करीब 11 बजे बीएसएल थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर आ गई। घायल पिता को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचार के लिए भेज दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मृतका पार्वती देवी शिमला सेक्टरेट में नौकरी करती थी और परिवार शिमला में ही रहता है। आजकल मां बेटा मक्की बिजने घर आए थे। घर पर केवल फागनु राम रहता था। बीएसएल पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मेडिकल करवा रही। जबकि मृतिका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है । आरोपी बेटा गिरफ्तार कर लिया है।