सोलन के धोबीघाट में एक मकान में दबिश देकर धरे तस्कर

बड़ी खबर

Update: 2026-05-22 08:27 GMT
Solan. सोलन। पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत एसआईयू की टीम ने शहर के धोबीघाट क्षेत्र के एक मकान में रह रहे दो युवकों के पास से 29.58 ग्राम चिट्टा व 3300 रुपए नकदी बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस की एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धोबीघाट क्षेत्र में एक मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान के एक कमरे में रह रहे दो युवकों के कब्जे से 29.58 ग्राम चिट्टा व नकदी बरामद की।


दोनों आरोपियों की पहचान राजा उर्फ दीपांशु (20) निवासी धोबीघाट, जिला सोलन और राहुल (20) निवासी पट्टी, तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया है। मामले के अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उनसे आगे पूछताछ जारी है। इसके अतिरिक्त, दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News