Market. मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है। प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज कर आए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कीए जिसमें बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला परिषदए पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों और उप.प्रधानों ने विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही आनी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक लोकेंद्र कुमार के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात की, जहां क्षेत्र के विकासए जनहित से जुड़े मुद्दों और पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।