चंबा में घर से चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर, 42 ग्राम चिट्टा

Update: 2026-07-15 10:34 GMT
Chamba. चंबा। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति को 42.37 ग्राम चिट्टे सहित धर दबोचा है। इसके अतिरिक्त आरोपी से पुलिस टीम को 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आई फोन और 64640 रुपए नकद भी बरामद की हैं। पुलिस थाना सदर चंबा में मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति बालू में अवैध रूप से नशे का कारोबार करता है। एसआईयू टीम ने इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह की अगवाई में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को 42.37 ग्राम चिट्टा, बिना बिल का 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, दो आई फोन और 64640 रुपए नकद भी बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी बालू चंबा बताया। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News