जिला कांगड़ा की 282 पंचायतों में कल दूसरे चरण का मतदान

बड़ी खबर

Update: 2026-05-28 08:46 GMT
Hospice. धर्मशाला। जिला कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण की मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन अब दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिले की कुल 287 पंचायतों में मतदान कराया गया था। इनमें से 286 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंचों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पूरे जिले में मतदान और मतगणना के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या बड़ी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अब कल गुरुवार को 282 पंचायतों में मतदान होंगे, जिनके शाम तक नतीजे आना शुरू हो जाएंगे।
Tags:    

Similar News