BIG BREAKING: दुष्कर्म के आरोपी का कत्ल, परिजनों के उड़ गए होश, पुलिस ने क्या बताया?

शव को मेडीकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गए।

Update: 2024-05-20 06:00 GMT
अलीगढ़: अलीगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी युवक की शनिवार देर रात थाना बन्नादेवी क्षेत्र जवाहर नगर क्षेत्र में घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलवार घटना को अंजाम देने के बाद शव को मेडीकल कॉलेज में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पर हत्या कराने का आरोप लगाकर तीन नामजद व कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक ऊर्फ गोलू को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जवाहर नगर निवासी जसवीर शर्मा रोडवेज में संविदाकर्मी हैं। परिवार में दो बेटों व एक बेटी में सबसे बड़ा बेटा समीर उर्फ सिद्धार्थ (23) था। इंटर की पढ़ाई करने के बाद फाइनेंस का काम करता था। इसके अलावा कुछ दोस्तों के साथ प्रॉपर्टी का व्यापार भी कर रखा था। शनिवार रात को समीर खाना खाकर घर पर ही थी। करीब 10 बजे खैर बाईपास निवासी अपने दोस्त नितिन चौधरी का फोन आने के बाद समीर दोस्त से मिलकर आने की बात कहकर चला गया।
देर रात करीब 12 बजे पिता जसवीर की मां पर नितिन का फोन आया कि समीर को किसी ने गोली मार दी है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में मेडीकल कॉलेज पहुंचे, जहां जानकारी करने पर चला कि सफेद स्कार्पियो कार सवार कुछ लोग शव को लावारिस अवस्था में छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ द्वितीय आदि पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों को तलाशने में जुट गई है। पिता की तहरीर पर थाना बन्नादेवी में खैर रोड निवासी नितिन चौधरी, अभिषेक सारस्वत ऊर्फ गोलू, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती व तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।
धमकियां मृतक के मामा जितेन्द्र ने बताया कि उसके भांजे को झूठे मुकदमे में फंसाए जाने के अलावा जान से मारने की धमकियां भी मिल रहीं थीं। हत्या भी उन लोगों के द्वारा की गई है।
जिस युवती ने समीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वह युवती समीर के जेल जाने के बाद उससे जेल जाकर मुलाकात भी की थी और फिर समीर ने जेल के पीसीओ से उसे फोन भी किए थे। जिस पर युवती ने जेल से समीर द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा भी कराया था। हत्या में इगलास व खैर के दो युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे युवती की दोस्ती है। उनको भी तलाश किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार समीर के पेट में 32 एमएम की गोली लगी जो कि लीवर को फाड़ते हुए रीढ़ की हड्डी में जा फंसी। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई चोट नहीं मिली है। रीड की हड्डी में गोली फंस जाने से शव का एक्सरा कराया था।
एसपी सिटी, मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि समीर की हत्या के मामले में एक आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके द्वारा अपना मोबाइल भी तोड़ लिया गया। अभी तक की तफ्तीश में सफेद स्कार्पियो कार जिससे मृतक को लावरिस हालत में मेडीकल छोड़ा गया। वह हत्या के मुकदमे में नामजद नितिन की पाई गई है।
समीर को गोली लगने की सूचना पिता जसवीर को जिस मोबाइल नंबर से दी गई थी। वह परिजनों के मेडीकल कॉलेज पहुंचने के बाद से ही बंद आने लगा। वहीं समीर का मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला।
पिता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें कहा गया है कि उनके बेटे को इलाके की एक युवती ने नौ माह पूर्व दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाया था। इस मुकदमे में बेटा जनवरी माह में ही छूटकर आया। उसी मुकदमे में युवती समझौते के लिए 11 लाख रुपये मांग रही थी। जिसमें उनकी कालोनी का अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू मध्यस्थता कर रहा था। रूपए न देने पर तरह तरह की धमकियां भी मिल रही थीं। यह हत्या इसी विवाद में युवती व अभिषेक ने कराई है। नितिन व उसके अन्य अज्ञात साथी हत्या करने में शामिल रहे हैं। अभिषेक उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

-->