Environment संरक्षण के साथ ही आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे जनसेवक

Update: 2024-07-15 12:08 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने रविवार को पट्टा पंचायत के पट्टा गांव में फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने यहां प्रत्येक परिवार को एक फलदार पौधा उपलब्ध करवाया। चीकू के पौधे लोगों को वितरित किए गए। पौधे उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने उनका आभार भी व्यक्त किया। सुशील ठाकुर ने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। वर्तमान में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन क्षेत्र को बचाना अनिवार्य है। मनुष्य अपनी जरूरत के अनुरूप पेड़ों का कटान कर रहा है लेकिन उसकी एवज में उतने पेड़ या पौधे नहीं लगाए जाते। उन्होंने कहा कि पौधा वितरण की
उनकी मुहिम कई वर्षों से चली आ रही है।
बरसात के मौसम में पौधे सही ढंग से रोपे जा सकते हैं, इसलिए लोगों को इस बार चीकू के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले वह जापानी फल, आंवला, आम, अमरूद के पौधे कई पंचायतों के ग्रामीणों को वितरित कर चुके हैं। पौधा वितरण की मुहिम निरंतर इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने का कि पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए फलदार पौधे बांटे जा रहे हैं। पट्टा के पौध वितरण आयोजन के दौरान सुरेश कुमार शर्मा प्रधान ग्राम सुधार सभा पट्टा, कैप्टन ध्यान चंद, सूबेदार विधि चंद सहित 100 के लगभग बागवानों को पौधे दिए गए। सुरेश कुमार ने बताया कि इस तरह पौधों के रोपन से पर्यावरण को बचाया जा सकता है तथा लोगों को फल भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों के कामयाब होने के बाद यह आमदन का अच्छा जरिया बन सकते हैं जिससे आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।
Tags:    

Similar News

-->