कुल्लू। देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर में प्रदर्शन पर बैठे सोनम वांगचुक को जिस तरह से दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। ऐसे में तुरंत सोनम को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी इस्तीफा लिया जाना चाहिए।
इसी मुद्दे को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में माकपा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सीटू, हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया और डीसी के माध्यम से भी केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भेजा गया। वहीं ज्ञापन में मांग रखी गई कि नीट यूजी में हुए पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हो रहे अन्याय से देशवासी आक्रोशित हैं।