Fish Hatchery के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मछलियों का बीज होगा तैयार

Update: 2024-07-17 10:58 GMT
Hamirpur. हमीरपुर। उपमंडल नादौन के तहत आने वाले रैल क्षेत्र में कार्प फिश की हैचरी का निर्माण हो रहा है। निजी क्षेत्र में इस हैचरी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। यह प्राइवेट हैचरी होगी तथा काफी बड़े स्तर पर इसका निर्माण कार्य किया जाएगा। यहां से न सिर्फ मछलियों का उत्पादन होगा बल्कि यहां पर ही मछलियों की कई किस्मों का बीज तैयार कर लिया जाएगा। हमीरपुर सहित बाहरी जिला को भी मछली के बीच की आपूर्ति की जा सकती है। यहां पर पौंड बनाने का कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि बहुत जल्द यहां पर हैचरी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए कई पौंड बनाए जाएंगे जहां मछली का बीज डाला जाएगा। विभाग की तरफ से सब्सिडी भी उपलब्ध
करवाई जाएगी। बताया जाता है।

एक महिला के नाम पर यह निजी फिश हैचरी बनने जा रही है। हमीरपुर जिला में यह पहली बड़े स्तर की हैचरी बनने जा रही है। हमीरपुर जिला में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग लगातर प्रयासरत है। हमीरपुर में मछली का कारोबार करने वाले लोगों को अब घर के नजदीक ही कार्प मछली का बीज आसानी से मिल जाया करेगा। अभी मछली लेने के लिए दूर दराज के इलाकों में पैसे खर्च करके जाना पड़ता है, जिसमें इन्हें लाने ले जाने का रिस्क भी बहुत ज्यादा होता है। जिला मत्स्य अधिकारी अजय कुलदीप ने बताया कि जल्द ही कार्प किस्म की मछली की पहली प्राइवेट हैचरी शुरू होने जा रही है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इसी सीजन से मछली बीज यहां तैयार करना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी।
Tags:    

Similar News

-->