प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जनआंदोलन बनाया

Update: 2026-06-22 09:02 GMT
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई वैश्विक पहचान मिली है। आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन गया है। वह रविवार को शिमला के रिज मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधा के रूप में नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज विश्वभर से लाखों लोग योग और वेलनेस से जुडऩे के लिए भारत आ रहे हैं। ऋषिकेश, वाराणसी और मैसूर जैसे योग केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे वेलनेस टूरिज्म को भी नई गति मिली है।
Tags:    

Similar News