Paonta Sahib. पांवटा साहिब। पांवटा साहिब से लगी उत्तराखंड सीमा के कुल्हाल बॉर्डर पर गुरुवार को पुलिस और निहंग सिखों का जथा आमने-सामने आ गया। रुद्रप्रयाग जाने की जिद में लगे निहंगों के हाथों में तलवारें और कुर्बान थे। वे पुलिस को आगे जाने देने का दबाव बना रहे थे। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण रही। उत्तराखंड देहरादून के एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और एसएचओ सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में लगे रहे। बढ़े तनाव के चलते यमुना-देहरादून-चंडीगढ़-कोटा राजमार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। पुलिस वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रही है।