पूर्व सैनिक संगठन के सहयोग से हुआ आयोजन

Update: 2024-09-02 11:16 GMT
Nahan. नाहन। अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक वीरेंद्र सिंह ने एक खास मकसद के साथ सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र हरिपुरधार से 100 किलोमीटर लंबी दौड़ शुरू की जिसका जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को दूसरे दिन समापन हुआ। पर्यावरण, नशा जागरूकता, नारी व सैनिक सम्मान के लिए 100 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाने के बाद नाहन पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक वीरेंद्र सिंह जब नाहन पहुंचे तो उनका यहां लोगों ने भव्य स्वागत किया। पैरा द्वारा निकाली गई इस लंबी दौड़ में भूतपूर्व सैनिक संगठन की मुख्य भूमिका रही। नाहन में अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा भी
दौड़ का हिस्सा बने।

इस दौड़ के दौरान धावक वीरेंद्र सिंह व उनके साथ इस दौड़ के दौरान विभिन्न स्थानों पर हिस्सा बन रहे लोगों ने सडक़ किनारे प्लास्टिक उठाकर भी पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। धावक वीरेंद्र सिंह ने इस दौरान बताया कि इस दौड़ के जरिए वह मुख्य रूप से समाज को पर्यावरण संरक्षण और नशा जागरूकता को लेकर संदेश देना चाहते थे। उधर भारतीय सेना से रिटायर्ड मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि पर्यावरण, नशा जागरूकता, नारी व सैनिक सम्मान के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। जिसमें धावक वीरेंद्र सिंह ने दौड़ के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि दौड़ के जरिए अपील की जा रही है कि शहीदों व उनके परिजनों को सम्मान दें। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय पैरा धावक वीरेंद्र सिंह इससे पहले भी लोगों को जागरूक करने के लिए कई लंबी दौड़ें लगा चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->