CM सुक्खू ने किया रिज पर निर्माणाधीन काम का निरीक्षण

Update: 2024-09-02 12:23 GMT
Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को रिज स्टेबलाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे कार्य की जानकारी भी ली है। स्टेबलाइजेशन की छत पर पिलर खड़े किए हैं । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जानकारी दी गई कि यहां पर एक मंजिला बनाने का काम किया जाएगा। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यहां पर अब कोई मंजिल नहीं बनाई जाएगी। यह छत पदमदेव काम्पलेक्स की तर्ज पर ही रहेगा। यदि यहां पर निर्माण कार्य किया गया तो यहां की सुंदरता खराब हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि शीघ्रता से यहां का कार्य पूरा किया जाए। इस दौरान मनोनित पार्षद अश्वनी और विनोद
भाटिया भी मौजूद रहे।


बता दें कि रिज केधंस रहे हिस्से को बचाने के लिए तैयार हो रहा प्रोजेक्ट अब व्यावसायिक परिसर में बदला जाएगा। तीन मंजिला इस परिसर की निचली मंजिलें व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होंगी। वहीं ऊपरी मंजिल में बच्चों के मनोरंजन के लिए गतिविधियां होंगी। नगर निगम ने इसके नक्शे में बदलाव और इस्तेमाल संबंधी प्रस्ताव मंजूरी के लिए स्टेट हैरिटेज कमेटी को भेजे हैं। नगर निगम इस परिसर का संचालन ठेकेदार के जरिये करेगा। इससे रिज मैदान पर शहरवासियों और सैलानियों के लिए मनोरंजन केंद्र और व्यावसायिक परिसर की सुविधा मिलेगी। वहीं नगर निगम को भी इससे कमाई होगी। सरकार के निर्देश पर नगर निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। आईआईटी रूडक़ी की रिपोर्ट के आधार पर बन रहा यह तीन मंजिला परिसर अभी तक रहने के लिए इस्तेमाल नहीं होना था।
Tags:    

Similar News

-->