छत्तीसगढ़

बार के पास मिली लाश, जांच शुरू

Nil dhankar
2 Sept 2024 2:46 PM IST
बार के पास मिली लाश, जांच शुरू
x
छग

दुर्ग Durg। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजधानी बार के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। chhattisgarh crime

chhattisgarh जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह सूचना मिली कि बोगदा पुलिया के आगे राजधानी बार के आगे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की सिनाख्त की तो उसकी पहचान दिनेश यादव (40 साल ) के रूप में हुई।

मोनू यादव ने बताया कि दिनेश उसका रिश्ते में भाई लगता है। 2 सितंबर की सुबह 9 बजे उनकी कालोनी के कुछ लोगों ने बताया कि राजधानी बार के सामने आपके भाई की लाश पड़ी है। वो लोग दौड़ते दौड़े वहां पहुंचे और शव की पहचान दिनेश यादव के रूप में की।

Next Story