अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए बहुत कुछ करना शेष

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कहा

Update: 2021-03-07 17:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कहा कि देश में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने देश की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार काम करना होगा क्योंकि केवल ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा हैं। वे सामाजिक संरचना का अनिवार्य आधार हैं।

कोविंद ने कहा कि भारत में भी, महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। जीवन के सभी क्षेत्रों में विशिष्ट भूमिका के साथ, उन्होंने राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने कहा, ''हालांकि, भारत में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वतंत्रता के लिए लगातार प्रयास करने होंगे क्योंकि ऐसा करने से ही हम महिलाओं, विशेषकर हमारी बेटियों, को अधिक सक्रिय, सक्षम और सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे।


Tags:    

Similar News