अंक ज्योतिष, 28 फरवरी 2024

Update: 2024-02-28 00:46 GMT

मूलांक 1 : आज मूलांक 9 वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करें। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा, लेकिन अचानक से खर्चे भी बढ़ेंगे। सोच-समझकर धन खर्च करें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी नंबर :21

लकी कलर : ऑरेंज

मूलांक 2 : पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से खुशिहाली का माहौल होगा। करियर में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज पॉजिटिव माइंडसेट के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी।

लकी नंबर :11

लकी कलर : ब्राउन

मूलांक 3 : नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आपके परफॉर्मेंस में सुधार आएगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। मैरिड लाइफ की प्रॉब्लम्स दूर होंगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

लकी नंबर :19

लकी कलर : ग्रीन

मूलांक 4 : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी-कारोबार में भाग्य साथ देगा। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथी का ख्याल रखें। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे धन हानि हो सकता है।

लकी नंबर :23

लकी कलर : येलो

मूलांक 5 : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। आज मूलांक 5 वालों के घर-परिवार में खुशियों का माहौल होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात के योग बनेंगे।

लकी नंबर :9

लकी कलर : केसरिया

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वालों की पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। क्रोध पर काबू रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

लकी नंबर : 16

लकी कलर: ब्लू

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल होगा। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, आज साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

लकी नंबर :18

लकी कलर : ग्रे

मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों को आज अचानक से धन लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

लकी नंबर :6

लकी कलर : रेड

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को आर्थिक लाभ होगा। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप में अपनी फीलिंग्स को बिना किसी संकोच के शेयर करें। धैर्य बनाए रखें और पार्टनर के साथ मिलकर रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

लकी नंबर :29

लकी कलर : पिंक

Tags:    

Similar News

-->