अंक ज्योतिष, 5 मार्च 2022

Update: 2022-03-05 00:39 GMT

1: जिन लोगों का मूलांक 1 है उन्हें आज अपने किए गए प्रयासों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है की आपके बिनते हुए काम बिगड़ जाएं। आज आपके पार्टनर के साथ वाद विवाद का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि आज दूसरों की बात सुन लें आपके लिए बेहतर रहेगा।

2: मूलांक 2 वालों को आज किसी काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपके पास अपने दोस्तों और प्रेमी के लिए अधिक समय नहीं होगा। हो सकता है की किसी काम के पूरे न होने से आप खुद से भी असंतुष्ट रहें।

3: मूलांक 3 वालों को आज अपने भाई-बहनों की तरफ से तनाव से गुजरना पड़ सकता है। व्यपारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा, कारोबार में आज ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा। आपको आज किसी की मदद करनी पड़ सकती है।

4: मूलांक 4 वालों को सलाह है कि आज अपने काम को ध्यान से करें। आपकी छोटी सी गलती दूसरों को आपको सुनाने का मौका दे सकती है। इसलिए अपने काम को पूरी सतर्कता के साथ करें। स्त्री पक्ष की तरफ से आपको कुछ लाभ होने की संभावनाएं है।

5: मूलांक 5 वालों को आज अपनी बहन से कोई लाभ मिल सकता है। आज के दिन अपने काम पर जाने से पहले कुछ मीठे का सेवन कर लें तो आपके काम अच्छे से निपट जाएंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको तनाव से बचने की जरूरत है। एकाग्र रहने से आप आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

6: मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुले परिणामों वाला रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य बना रहेगा, लेकिन फिर भी इस समय आप अपनों की कमी का अनुभव करेंगे। किसी भी काम को करने से पहले जल्दबाजी न करें। शांत रहकर काम करें अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपके सभी काम समय पर निपट जाएंगे।

7: मूलांक 7 वालों को सलाह है की अपने वाहन का ख्याल रखें। आज वाहन का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। हो सकता है की आज कोई आपकी मदद लेकर भी आपको थैंक्स न कहना चाहे। इसलिए आपको सलाह है की पहले खुद के बारे में सोचें। आज लापरवाही करे से बचें। ज्यादा बेपरवाह होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

8: मूलांक 8 वालों को आज काम और घर की जिम्मेदारियां परेशानी दे सकती हैं। आज आप अपने मन की करना चाहेंगे लेकिन, किसी को किया वादा आपको ऐसा करने से रोक सकता है। इस कारण आप उदास रह सकते हैं।

9: मूलांक 9 वाले लोग आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हो सकता है कि आज आपके कामों को होने में थोड़ा समय लगे पर आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। घर के किसी सदस्य के कारण आज आपका मूड खराब हो सकता है।


Tags:    

Similar News

-->