लाखों की लूटपाट करने वाला कुख्यात लूटेरा गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-08-09 14:57 GMT
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अपराधों के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। शहर में एक और लूट का मामला सामने आया है। मुंबई के लुटेरा ने जबलपुर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों के सोने के जेवर, नगदी और एक्सिस गाड़ी जब्त किया गया है। जबलपुर में कोतवाली और ग्वारीघाट के अंतर्गत लूट की घटना का मामला सामने आया है। मुंबई का लुटेरा जबलपुर के अलग अलग इलाकों में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देता था।
आरोपी ने कैंट एरिया से मोटर साइकिल चोरी कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी मुंबई से जबलपुर आकार होटल में रुका था। मामले को लेकर जबलपुर पुलिस ने आरोपी कमलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लाखों के सोने के जेवर, नगदी और एक्सिस गाड़ी जब्त की है। आरोपी अकेले ही घटना को अंजाम देता था। बता दें कि, पुलिस ने आरोपी पर 10 हज़ार का ईनाम भी जारी किया था।
Tags:    

Similar News