Hamirpur. हमीरपुर। पंचायती राज चुनावों में विजयी हुई प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में समीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उपप्रधान रण सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों व समर्थकों सहित प्रो. धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत टिक्कर-डिडवीं के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश कटोच और उपप्रधान कैप्टन राजेश कुमार ने पंचायत के सभी वार्ड पंचों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। पनोह के नवनिर्वाचित उपप्रधान ने भी समीरपुर पहुंचकर प्रो. धूमल से शिष्टाचार भेंट की। पंचायती राज चुनावों में विजयी हुई प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में समीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उपप्रधान रण सिंह ने भेंट की।